अल्मोड़ा। बिनौली से जिंगोली-तोली तक डामरीकरण न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने बताया कुसैलबैंड, जिंगोली – तोली – सिमलखेत मोटर मार्ग का निर्माण जिंगोली – तोली तक पूर्ण हो चुका है। 5 सालों से यह मार्ग यहीं पर रुका पड़ा है। जिंगोली – तोली से सिन्योली तक के बीच में लगभग 5 किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य शेष बचा है इस मार्ग के बनने से हल्द्वानी से सिमलखेत तक यह मार्ग सबसे नजदीक मार्ग बन जाएगा इसे लोहाघाट, चंपावत जाना भी सुगम हो जाएगा।
ग्रामीणों ने जिंगोली – तोली तक डामरीकरण करने व शेष बचे मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों में रमेश चंद्र तिवारी, जगनाथ तिवारी, रेवाधर तिवारी, पूनम तिवारी, शिवदत्त तिवारी, आनन्द बल्लभ तिवारी, महानंद तिवारी, मोतीराम तिवारी, त्रिलोचन तिवारी, जगदीश तिवारी, लक्ष्मी दत्त तिवारी, गोपाल दत्त तिवारी, नवीन तिवारी, गंगा देवी, गीता देवी, विमला देवी, पान देव, बालकिशन, नरोत्तम, ईश्वरी दत्त, मथुरा दत्त, देवीदास,दिनेश चंद्र प्रेम बल्लभ, केशव दत्त जोशी, कपिल जोशी आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट – नवीन चंद्र तिवारी (भनोली )