अल्मोड़ा। थानाध्यक्ष दन्या गोविन्द सिंह मेहता द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान बीते बुधवार को चेलछिना के पास एक दुकान से भीम सिंह पुत्र खडक़ सिंह, निवासी ग्राम नौगांव भनोली के कब्जे से 12 पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बियर (कीमत करीब 58960.00) बरामद की गई।
अभियुक्त भीम सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम नौगांव पोस्ट नायल तहसील भनोली को गिरफ्तार कर थाना दन्या में FIR N0- 27/2021 धारा 60 Ex Act बनाम उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दन्या गोविन्द सिंह मेहता ने बताया कि मोहन सिंह रौतेला पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम नौगांव पोस्ट नायल भनोली अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों में दबिश दी जा रही हैं।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
गोविन्द मेहता (थानाध्यक्ष दन्या)
कानि0 नापु प्रकाश नगरकोटी
अरविंद कुमार
