सरकार द्वारा व्यापारियों की उपेक्षा के विरोध में व्यापार मंडल ने किया पुतला दहन

Share This

अल्मोड़ा। आज 7 जून को नगर व्यापार मंडल और व्यापारियों द्वारा चौक बाजार में मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया। सभी व्यापारियों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा 8 जून से जारी कोविड SOP का विरोध किया गया। व्यापारियों ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को व्यापार विरोधी बताया। उनका कहना है कि सरकार कोई भी सुविधा व्यापारी को नहीं दे रही है और गरीब व्यापारियों को दरकिनार कर उनकी उपेक्षा कर रही है। लगातार व्यापारी प्रदेश सरकार को अपनी स्थिति बता रहा है पर सरकार द्वारा लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पुतला दहन नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह के नेतृत्व में किया गया। पुतला दहन करने साथ में महासचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, उपसचिव राहुल बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जोंन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, दीप जोशी, बबलू गुप्ता, कुमुद भट्ट, मुमताज कश्मीरी, दिनेश गोयल, सुभाष गोयल, अजीत कार्की, अभय कुमार, आशुतोष भट्ट, आसिफ, जिशान, राजेंद अग्रवाल, नवीन चंद्र पांडे, ज्योति कपूर, नौशाद, त्रिलोचन जोशी, मुमताज कश्मीरी, दीप लाल साह, अंकुर बिष्ट, सागर रावत, मोहम्मद नौशाद आदि व्यापारी उपस्थित थे।