अल्मोड़ा। तीन दिन अवकाश के बाद पदोन्नति सूची जारी करने को एक बार फिर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी मुखर हो गए हैं। कर्मचारियों ने सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जल्द पदोन्नति सूची जारी नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि वो लगातार अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। लेकिन विभागीय अफसर उनकी मांगों को नहीं सुन रहे हैं। उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इस वजह से कर्मचारियों को आंदोलन की राह अपनानी पड़ रही है। इस मौके पर मंडलीय सचिव धीरेंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह भाकुनी अर्जुन नेगी, गोपाल सिंह भाकुनी, दीपक पांडे हयात सिंह जैम्याल, नरेन्द्र नेगी, जगदीश सिंह आदि उपस्थित रहे।