अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 190 वाहन चालकों के चालान

Share This

अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपदभर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 190 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में सभी थाना, कोतवाली, चौकी और यातायात प्रभारियों ने अपनी-अपनी पुलिस टीमों के साथ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, ओवरलोडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 190 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए। इसके अलावा जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर न्यूसेन्स फैलाने तथा बिना सत्यापन रह रहे बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 41 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि जनपद में यातायात व्यवस्था बनाए रखने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।