गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

Share This

ऋषिकेश(आरएनएस)। थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत सिंगटाली झूला पुल के पास मेरठ से आए छह लोगों का एक समूह घूमने के लिए आया था। समूह के सदस्य सिंगटाली बाजार में कार पार्क करने के बाद झूला पुल पार कर पुल के नीचे स्नान करने के लिए गंगा नदी में चले गए। जहां स्नान के दौरान एक महिला और एक पुरुष संतुलन खोकर नदी में बह गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर की ओर से नदी की गहराइयों में गहन तलाश की जा रही है। फिलहाल डूबे हुए दोनों व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है।
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी छह लोग सभी व्यक्ति मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी होने के चलते ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। डूबने वालों में ऋतु(30) पत्नी वांशिक माहेश्वरी, निवासी मेरठ, नरेश उपाध्याय,(42), निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ शामिल है।