उदय शंकर नृत्य अकादमी का हुआ फायर सेफ्टी ऑडिट

Share This

अल्मोड़ा। अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा की टीम ने सोमवार को उदय शंकर नृत्य अकादमी का संयुक्त फायर रिस्क निरीक्षण और फायर सेफ्टी ऑडिट किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर और प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा मुकेश चंद्र चतुर्वेदी ने संस्थान में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई, जो कार्यशील अवस्था में पाए गए। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित और प्रभावी संचालन की जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव संबंधी आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने जिन अग्निशमन उपकरणों की समयावधि पूरी हो चुकी थी, उन्हें तत्काल रिफिल कराने के निर्देश दिए। अग्निशमन विभाग ने बताया कि जिले में लगातार फायर सेफ्टी जागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।