गंगनहर में नहाते समय युवक बहा, तलाश जारी

Share This

रुड़की(आरएनएस)। गंगनहर में नहाते समय एक युवक बहकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस व गोताखोरों की टीम के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय बॉबी पुत्र राकेश, निवासी सम्राट कॉलोनी भगवानपुर, अपने साथियों के साथ पिरान कलियर घूमने आया था। इस दौरान सभी गंगनहर में नहाने चले गए। नहाते समय बॉबी अचानक गहराई की ओर चला गया और डूबकर लापता हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के साथी उस समय वीडियो बना रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश लगातार जारी है।