भ्रमण के दौरान दर्जा राज्य मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Share This

अल्मोड़ा। दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रविवार को चौसली, खूंट, धामस और ज्यूड कफून गांव में आयोजित चौपालों में लोगों ने पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याएं उठाईं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल संकट के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं सड़क निर्माण न होने से आवागमन प्रभावित है। इस पर मंत्री ने मौके पर अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी इससे वंचित न रहे। इस दौरान संजय बिष्ट, इदर सिंह लटवाल, उमेश सिंह लटवाल, हयात सिंह लटवाल, मनोहर सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, धरम सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, जगत सिंह लटवाल, राजेंद्र सिंह लटवाल, अमर सिंह लटवाल, पान सिंह, अर्जुन बिष्ट, अमित साह, कृष्ण बहादुर, रमेश धपोला, मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी, कुंदन बिष्ट और आनंद डगवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।