अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम में संघ के कार्यों और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख तपन ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में संघ की शताब्दी यात्रा, संघर्ष, समर्पण और समाज निर्माण में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र, समाज और स्वाभिमान जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला संघ चालक किशन गुरुरानी, नगर संघ चालक लक्ष्मण सिंह भोज, विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक वीरेंद्र और जिला कार्यवाह जगदीश सहित विभिन्न वर्गों के प्रमुख जन एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख सुरेश कांडपाल ने किया। अंत में मुख्य वक्ता ने श्रोताओं के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।