अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद में न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धौलछीना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सत्र परीक्षण संख्या 06/2025 से संबंधित अभियुक्त प्रकाश आर्या उर्फ प्रकाश लाल निवासी ग्राम गिरचौला, धौलछीना को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को 9 मार्च को बाड़ेछीना क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद और कांस्टेबल संजय गुप्ता शामिल रहे।