अल्मोड़ा। आगामी फायर सीजन को देखते हुए फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने शहर में स्थापित फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण और परीक्षण किया। यह कार्रवाई मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी फायर स्टेशन मुकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने फायर हाइड्रेंटों की कार्यशीलता, पानी के दबाव और आपात स्थिति में उनके उपयोग की स्थिति का परीक्षण किया। जांच में सभी फायर हाइड्रेंट कार्यशील पाए गए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित अग्निशमन कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।
इस दौरान फायर सर्विस टीम ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से अपील की कि बाजार क्षेत्रों में फायर वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान बनाए रखें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
