भीम आर्मी ने किया करन माहरा के खिलाफ प्रदर्शन

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के खिलाफ सोमवार को ज्वालापुर के अंडरपास के निकट भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि माहरा ने आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे पुलिस और जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। करन माहरा ने आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को पद से हटाने की मांग की थी। उन्होंने रुड़की में करोड़ों की जमीन की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार भाजपा पार्षद के बाद आईजी गढ़वाल के कार्यालय से संबद्ध दो पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद यह मांग उठाई थी। उनके इस बयान के बाद अब भीम आर्मी ने करन माहरा के खिलाफ मोर्चा खोला। सोमवार को ज्वालापुर के अंडरपास के निकट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी पंकज गैरोला को ज्ञापन सौंपा।