महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण

Share This

अल्मोड़ा। संगठन पर्व के अंतर्गत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय परिषद में राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा पर अल्मोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। इस अवसर पर नगर मंडल के नेतृत्व में चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की गई। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि महेंद्र भट्ट का अनुभव पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा आगामी पंचायत चुनावों से लेकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रिकॉर्ड तीसरी बार विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने महेंद्र भट्ट को सरलता, सौम्यता और संगठनात्मक क्षमता का प्रतीक बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा, दिनेश मठपाल, आनन्द भोज, पार्षद राहुल जोशी, दीपक भंडारी, दीपा अधिकारी, सौरव वर्मा, रेखा आर्या, आनंद कनवाल, हरीश कनवाल, त्रिलोचन जोशी, सुनील कर्नाटक, नरेन्द्र बिष्ट, मनोज तिवारी, पंकज बिष्ट, हिमांशु लोहनी, मनीष जोशी, कमल बिष्ट, प्रेम लटवाल, कमला तिवारी, कविता वर्मा, ललिता पंचपाल, प्रति रस्तोगी, सुनीता जोशी, नेहा उप्रेती, भूपेंद्र वल्दिया, सागर वर्मा, मदन बिष्ट, रोहित भोज, कमल वर्मा, सरिता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।