सड़क पर पलटी यात्री बस, चार यात्री हुए घायल

Share This

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही एक यात्री बस दोपहर में टिहरी से दो किमी आगे पिपलडाली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें चार यात्री घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी नंदगांव ले जाया गया। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची। बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। पुलिस की मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिपरी से आगे एक मोड़ पर ब्रेक न लगने के कारण एक यात्री बस सड़क पर पलट गई। सड़क पर बस पलटने से इसमें सवार यात्रियों में कनकू बेन नायक उम्र 48 वर्ष पत्नी सतीश नायक ग्राम सरखेज जिला अहमदाबाद गुजरात, सतीश ए पंड्या 67 वर्ष निवासी ग्राम सरखेज जिला अहमदाबाद गुजरात , चंद्रिका बेन 56 वर्ष पत्नी मनोज भाई पंड्या उम्र 56 वर्ष निवासी राजकोट गुजरात व लीला शंकर 29 वर्ष पुत्र हकरा जी निवासी घंकरा जिला सलेमपुर उदयपुर राजस्थान को हल्की व मामूली चोटें आई। इनके अलावा भी कुछ अन्य यात्री भी मामूली चोटिल हुये हैं। प्राथमिक इलाज पीएचसी नंदगांव में किया गया। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले यह यात्री हरिद्वार से गाड़ी बुक कर चारधाम यात्र पर निकले थे। अब केदारनाथ जा रहे थे।