दशौला बडियार के करन बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Share This

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक की तहसील भनोली अंतर्गत ग्राम दशौला बडियार निवासी करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उल्लेखनीय है कि मूल रूप से ग्राम दशौला बडियार निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार कैलाश सिंह बिष्ट और तारा बिष्ट के पुत्र करन सिंह बिष्ट पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अफसर बन गए हैं। करन को बचपन से ही एडवेंचर और सेना में जाने का शौक रहा था। वह शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून के छात्र रहे हैं। देश सेवा का जनून और जज्बा इन्हें सैन्य प्रशिक्षण की ओर खींच लाया। इसके लिए इन्होंने काफी कठिन परिश्रम भी किया। जिसके बाद साल 2021 में पहले ही प्रयास में एनडीए (NDA) क्वालीफाई कर लिया था। सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर संपूर्ण भनोली क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।