अज्ञात कारणों के चलते ग्रामीण ने लगाई फांसी

Share This

रुद्रपुर(आरएनएस)।  अज्ञात कारणों के चलते ग्रामीण ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम ड्योढार निवासी 45 वर्षीय पलविंदर सिंह पुत्र मोहन सिंह ने शुक्रवार को अपने घर पर छत में लगे कुंडे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि पलविंदर की पत्नी सुखविंदर कौर पिछले 15 दिनों से अपने मायके किच्छा में हैं। उसका एक पुत्र अमृत सिंह है। पलविंदर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। एसआई ललित चौधरी ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस फांसी लगाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।