अल्मोड़ा: विश्वनाथ धाम के पास नदी में सैकड़ों की तादाद में मरी मछलियां

Share This

अल्मोड़ा। भगवान शिव के धाम विश्वनाथ घाट की विश्वनाथ नदी में दाहस्थल के पास अचानक सैकड़ों की तादात में मरी हुई मछलियां दिखने से क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ नदी में दाहस्थल के समीप हजारों की संख्या में मछलियां संरक्षित हैं। जिन्हें मारना कानूनी रूप से अपराध है और धार्मिक मान्यता के अनुसार भी पाप माना जाता है। इस पवित्र नदी में मछलियां व बतख कई सालों से विचरण करती आ रही हैं। यहां पवित्र घाट में जब लोग शव यात्रा में आते है मछलियों व बतखों को दाना डालते हैं।

बुधवार की शाम को आसपास के लोगों ने नदी में मेरी हुई मछलियां देखी तो सनसनी फैल गयी। मछलियां ठंड से मरी या किसी ने जहर देकर मारा यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा बहरहाल पुलिस और मत्स्य विभाग ने स्थल से सैंपल ले लिए हैं और बाकी बातें जांच के बाद पता चलेंगी।