पंक्चर की दुकान लगाने वाले युवक पर हमला

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  पंक्चर की दुकान चलाने वाले एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शहर कोतवाली से सटी बह्मपुरी की है। बस्ती निवासी हुकम चंद्र की क्षेत्र में पंक्चर लगाने की दुकान है। आरोप है कि बीत 17 जुलाई को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान समीप की झलकारी बस्ती का ही रहने वाला शिवम उनकी दुकान पर पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर चोट लगने से काफी खून बह गया। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। आरोप है कि पूर्व में भी शिवम उसके साथ मारपीट कर चुका है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।