शराब के नशे में कैंटर चला रहा चालक गिरफ्तार, कैंटर सीज

Share This

अल्मोड़ा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस शिकंजा कस रही है। सोमवार को लमगड़ा पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन सं. यूके 04-सीबी-1347 कैंटर का चालक देवेंद्र सिंह असवाल निवासी छडायल नायक हल्द्वानी, जनपद नैनीताल शराब के नशे मे वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। वहीं वाहन सं यूके 04-सीबी -1776 डम्पर का चालक महेंद्र राम निवासी दमुआढूँगा, हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा वाहन को ओवर लोडिंग कर चलाता हुआ पाया गया। मोटरवाहन अधिनियम के तहत वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।