भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन के अवसर पर किया हवन

Share This

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 83वें जन्मदिन के अवसर पर नगर मंडल भाजपा द्वारा नन्दा देवी मंदिर में उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु के लिए हवन कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात जिला अस्पताल में रक्तदान का कार्यक्रम किया गया जहाँ 02 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपना जीवन पूरे राष्ट्र के लिए समर्पित किया है और उनका पूरा जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहा है एवं प्रेरणा दायक रहा है। नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि हमें भी पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पद चिन्ह में चलकर राष्ट्र की सेवा के लिए अपने जीवन को लगाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम में ललित लटवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, एस एस पथनी, बंशी लाल कक्कड़, पूनम पालीवाल नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, पियूष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।