पिकप चालक से 60 हजार की नकदी बरामद

Share This

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनावों को लेकर जनपद में पुलिस मुस्तैदी से चेकिंग अभियान चलाए हुए है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा दिए क्रम में अल्मोड़ा पुलिस व एसएसटी टीम द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। रविवार को थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में सल्ट पुलिस व स्टैटिक सर्विलांस, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने मर्चुला चेक पोस्ट पर संयुक्त चैंकिग अभियान के दौरान एक पिकप चालक के कब्जे से 60,000 रुपये की नगदी बरामद की। वाहन चालक नगदी के सम्बन्ध में स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाया। सल्ट पुलिस व एसएसटी, एफएसटी टीम द्वारा बरामद नगदी को सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।