पूरन चंद्र शर्मा के निधन पर भाजपा ने की शोकसभा

Share This

अल्मोड़ा। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री, पूर्व विधायक अल्मोड़ा व उत्तराखंड के प्रथम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का निधन 26 सितंबर 2023 को उनके निवास स्थान हल्द्वानी में हो गया। उनके निधन पर भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा की टीम द्वारा सांसद कार्यालय शैलेश होटल में शोक सभा आयोजिय की गई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भगवान से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। शोक सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, बाल आयोग के सदस्य अजय वर्मा, नमो एप के संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर उपाधयक्ष सौरभ वर्मा, चंदन रावत, जगत भट्ट, नगर मंत्री दिशांत पवार, रमेश मेर, नगर मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, धीरज बोरा, चिराग बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।