पिथौरागढ़। झूलाघाट, गौडीहाट-भटेडी मोटर मार्ग में सड़क किनारे हजारों मरी मुर्गियां फैंके जाने से ग्रामीणों में हडकंप मचा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुर्गियां फैंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। गौडीहाट-भटेडी मोटर मार्ग में 20 कुंटल से अधिक मरी मुर्गियों को फैंका गया है। रविवार को गौडीहाट-भटेडी मोटर मार्ग में स्थानीय लोग आवाजाही कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने च्यौडी गाड के समीप मुर्गियों का ढेर पड़ा हुआ दिखाई दिया। च्यौडी के पूर्व प्रधान शेखर भट्ट ने बताया कि गांव में एक भी व्यक्ति मुर्गी से संबधित व्यापार नहीं करता है। किसी बाहरी व्यक्ति ने मुर्गियों को यहां फैका हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी गधेरे से झूलाघाट के लिए पीने का पानी सप्लाई होता है। गाड के ऊपर मरी मुर्गियों को डालकर पानी भी दूषित हो सकता है। जिसका सेवन कर लोग बीमार भी हो सकते हैं।