नगर में छोड़ी गई दो आवारा गायों को भेजा गया गौ सदन

Share This

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में घूम रही नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में आवारा गई गायों को पकड़ने की कार्यवाही की गई। नगर में आवारा घूम रही 2 गायों को नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा ज्योली गौ सदन भेजा गया। साथ ही नगर पालिका परिषद द्वारा आवारा गोवंश को शहर में छोड़ने पर एक व्यक्ति का पांच हजार रूपये का चालान कर नगद वसूली की गयी। नगर पालिका का कहना है कि नगर में घूम रही आवारा गायों को गौ सदन भेजने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। यहाँ अभियान में सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, रूप सिंह, हरीश, संजय, संदीप, बसंत, गिरीश, विनोद, सुनील व चंदन लाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।