विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की धर्मपत्नी नेहा जीना के आकस्मिक निधन पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया गहरा दुःख व्यक्त

Share This

अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा से विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की धर्मपत्नी नेहा जीना के आकस्मिक निधन पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होने दुःख की इस घड़ी में मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ईश्वर उनके परिजनों को इस हृदय विदारक घटना को सहने की शक्ति प्रदान करे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम स्थगित हुआ है जिसे अब दीपावली पर्व के बाद प्रस्तावित किया जाएगा।

वहीं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना की धर्मपत्नी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुये शोक संतप्त परिवार को इस मुश्किल घड़ी को सहने की प्रार्थना ईश्वर से की है।