अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में 10 और 11 फरवरी को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के संचालन के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से रूट चार्ट तैयार किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक विधिक सहायता और कानून संबंधी जानकारी पहुंचाई जा सके। 10 फरवरी को तहसील अल्मोड़ा क्षेत्र में करबला चौराहा, धारानौला बाजार, सिकुड़ा तिराहा, ग्राम बख, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढौरा, पलना बैंड, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार, ग्राम जलना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलना, लमगड़ा बाजार, राजकीय इंटर कॉलेज दयूलाथल, चलनीछीना बाजार, सुवाखान बाजार, गरूड़ाबाज और आरतोला बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 11 फरवरी को तहसील अल्मोड़ा और तहसील सोमेश्वर क्षेत्र के जागेश्वर बाजार, पुनवानौला बाजार, बाड़ेछीना बाजार, राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेछीना, ग्राम पेटशाल, चितई बाजार, एनटीडी चौराहा, पपरशैली, कसारदेवी, कपड़खान बाजार, ग्राम बसौली और ताकुला बाजार में निःशुल्क विधिक सहायता एवं साक्षरता कार्यक्रम होंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद लोग समय पर न्यायिक सहायता प्राप्त कर सकें।