05 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Share This

अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने 05 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चालू था। चेकिंग के दौरान ग्राम दुधलिया मनराल में अभियुक्त पूरन सिंह नेगी के कब्जे से एक प्लास्टिक के केन में 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना चौखुटिया में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने कच्ची शराब अपने घर पर ही बनाई थी, जिसे बेचकर वह आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहता था। चौखुटिया पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक अनवर अहमद, हैड कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।